नक्सल अभियान की समीक्षा बैठक
8 फरवरी को अमित शाह वामपंथी उग्रवाद को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, राज्य शासन के शीर्ष अफसर, पुलिस महानिदेशक, CRPF, BSF, ITBP और अन्य केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के अधिकारी शामिल होंगे।
नक्सल ऑपरेशन की समीक्षा की जाएगी
बैठक में नक्सल प्रभावित इलाकों में चल रहे ऑपरेशनों, सुरक्षा बलों की रणनीति, इंटेलिजेंस इनपुट और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही नक्सलवाद के खिलाफ आगे की रणनीति पर भी मंथन होगा।
गृह मंत्री शाह राज्य सरकार के साथ विकासात्मक योजनाओं और केंद्र प्रायोजित कार्यक्रमों की प्रगति पर भी चर्चा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि बस्तर और अन्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, संचार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
Login
कमेंट्स