नागरिक पत्रकारिता

भेड़ एवं नगदी की झपटमारी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

0:00 / 5:25
भेड़ एवं नगदी की झपटमारी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

भिलाई अग्रदूत / भेड़ खरीदकर मोटर साइकिल से जा रहे शख्स को लूट का शिकार बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। मामले का एक आरोपी फरार है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्य से पकड़े गए आरोपियों से झपटमारी की भेड़ और प्रयुक्त स्कूटी वाहन जब्त किया गया है। मामला दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र का है।


  पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में राजू बेलदार ( 23 वर्ष ) निवासी बेलदार पारा कुम्हारी और राकेश सोरी ( 23 वर्ष ) राम नगर कुम्हारी हैं। दिनांक 22 फरवरी को प्रार्थी मोहम्मद अशरफ उर्फ सुल्तान कुरैशी, निवासी अहिवारा द्वारा थाना कुम्हारी में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह ग्राम अकोला कपासबाड़ी से एक नग भेड़ खरीदकर मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहा था। लगभग शाम 6.15 बजे केडिया नाला के आगे पंचदेवरी तिराहा कच्चा मार्ग पर काले रंग की स्कूटी में सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसका पीछा कर झपटमारी करते हुए एक नग भेड़ एवं 5,000 रुपए नगद छीनकर फरार हो गए।


रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 304(2) BNS (झपटमारी/लूट से संबंधित प्रावधान) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन, संदिग्धों से पूछताछ तथा तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही आरोपियों को चिन्हित किया गया। पूछताछ में आरोपीगण द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उनके कब्जे से झपटमारी की भेड़ एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी वाहन जप्त किया गया। एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

कमेंट्स

भाषा चुनें

फटाफट खबरें

सभी
छत्तीसगढ़
LIVE
Cricket Score
Loading...
Market Watch
Loading...
NOW
Loading...
Score
Market
Weather
Loading...
Loading...
Loading...